PM Modi Mauritius Visit : मॉरिशस ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित, भारत के पहले प्रधानमन्त्री को मिला पुरस्कार

PM Modi Mauritius Visit : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर मॉरिशस पहुंचे. जहाँ उन्होंने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. अवार्ड दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है

PM Modi Mauritius Visit : मॉरिशस ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित, भारत के पहले प्रधानमन्त्री को मिला पुरस्कार
पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान - फोटो : social media

N4N DESK : प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों मॉरिशस के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी को मॉरिशस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमन्त्री हैं जिन्हें मॉरिशस ने यह सम्मान दिया है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से सम्मानित किया है, जो दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। 

इस मौके पर पीएम मोदी ने इंडियन डायस्पोरा को संबोधित किया। उन्होंने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, 'जब 10 साल पहले आज की ही तारीख पर मैं मॉरीशस आया था, उस साल होली एक हफ्ते पहले बीती थी। तब मैं भारत से फगवा की उमंग अपने साथ लेकर आया था। 

पीएम मोदी ने कहा की अब इस बार मॉरीशस से होली के रंग अपने साथ लेकर भारत जाऊंगा।'

Editor's Picks