India-UAE Relations: PM मोदी और UAE राष्ट्रपति की बातचीत, पश्चिम एशिया की स्थिति पर जताई चिंता

India-UAE Relations: पीएम मोदी और यूएई राष्ट्रपति की फोन पर बातचीत की है। पश्चिम एशिया के तनाव है। होर्मुज जलडमरूमध्य और शांति बहाली पर चर्चा।

PM मोदी ने खास दोस्त से की बात- फोटो : social media

India-UAE Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (17 मार्च 2026) को UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और मौजूदा हालात पर चिंता जताई। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को आने वाली ईद की शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के रिश्तों के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से जहाजों का सुरक्षित और बिना रुकावट आना-जाना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह पूरी दुनिया के व्यापार और तेल सप्लाई के लिए अहम है। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हाल के हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि आम लोगों और जरूरी ढांचे को निशाना बनाना बिल्कुल गलत है।

भारत और यूएई मिलकर काम

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने के लिए भारत और यूएई मिलकर काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर भी इस बातचीत की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देश क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लगातार सहयोग करेंगे।