student protest: गाली देने वाले को प्रधानमंत्री ने किया माफ, जंतर-मंतर पर अभद्र भाषा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- गुमराह बच्चों को सजा नहीं, सही राह दिखाइए
student protest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा की गई अपनी नई रील के जरिये दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और उसमें इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की...
student protest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा की गई अपनी नई रील के ज़रिये दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और उसमें इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूरे देश और दुनिया ने देखा कि किस तरह कुछ शरारती बच्चों ने ऐसी भद्दी और अशोभनीय ज़ुबान का इस्तेमाल किया, जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देती। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें ही नहीं, बल्कि उनकी स्वर्गीय माता के लिए भी अपमानजनक शब्द कहे गए, जिसका स्वरूप बेहद अफसोसनाक था।
हालांकि, पीएम मोदी ने अपने बयान में सख़्ती के साथ-साथ नरमी और इंसानियत का पैगाम भी दिया। उन्होंने कहा कि बचपन में ग़लतियाँ होना स्वाभाविक है और उन्हें सुधारने का मौक़ा भी मिलना चाहिए। उनके मुताबिक, समाज में जो आक्रोश है, वह उसे भली-भांति समझते हैं, क्योंकि यह एक सांस्कृतिक सदमा (कल्चरल शॉक) है कि देश की बेटियाँ इस तरह की भाषा बोलें। इसके बावजूद उन्होंने लोगों से अपील की कि इन गुमराह बच्चों को ठुकराने के बजाय गले लगाकर सही रास्ता दिखाया जाए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन बच्चों को अदालतों के चक्कर कटवाकर या सामाजिक प्रताड़ना देकर हालात नहीं बदलेंगे। उन्होंने एक मिसाल देते हुए कहा कि जैसे कभी-कभी दाँतों तले जीभ आ जाती है और ख़ून भी निकल आता है, लेकिन हम अपने दाँत नहीं तोड़ते, क्योंकि दाँत भी हमारे हैं और जीभ भी हमारी। उसी तरह देश के बच्चे भी हमारे अपने हैं और उन्हें सही दिशा देना समाज की ज़िम्मेदारी है।
अपने संदेश के अंत में पीएम मोदी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आइए, मिलकर देश के विकास की यात्रा में कदम से कदम मिलाएँ, ग़लतियों से सबक़ लें और अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करें। उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले हुए प्रदर्शन के दौरान कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में रुचिका सिंह नामक युवती के ख़िलाफ़ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में मुक़दमा दर्ज किया गया है। वहीं, शुक्रवार को उसकी माँ ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी भी माँग ली।