राजधानी एक्सप्रेस में लगी सुबह सुबह आग, ट्रेन में सोते यात्रियों में मचा कोहराम, राहत-बचाव कार्य जारी

तिरुवनंतपुरम-हज़रत निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक AC कोच में आग लग गई। जिस कोच में आग लगी उसमें 68 यात्री सफर कर रहे थे

fire broke out in Rajdhani Express - फोटो : news4nation

Rajdhani Express :  अत्याधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मापदंड से युक्त राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के आग लग जाने से हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों ने अनुसार राजधनी एक्सप्रेस में आग लगने की यह वारदात रविवार सुबह मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले में हुई जहां, तिरुवनंतपुरम-हज़रत निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक AC कोच में आग लग गई। रेलवे के कोटा डिवीज़न में सुबह 5:15 बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 


सीनियर रेलवे कमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन ने बताया कि आग B-1 कोच में लगी, जिसमें 68 यात्री थे, जिसके बाद इमरजेंसी उपाय किए गए। प्रभावित कोच को रेक से अलग कर दिया गया और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओवरहेड इलेक्ट्रिक सप्लाई (OHE) को तुरंत बंद कर दिया गया।


कोटा रेलवे के PRO रविंद्र लखारा ने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। रेलवे ने कहा कि कोटा तक की यात्रा के लिए उन्हें दूसरे कोच में बिठाने का इंतज़ाम किया गया है। कोटा स्टेशन पर पूरी क्षमता बहाल करने के लिए एक और कोच जोड़ा जाएगा।

जिस समय ट्रेन में आग लगी उस दौरान ज्यादातर यात्री नींद में सो रहे थे। अचानक से आग की तेज लपटें और धुआं उठता देख यात्रियों में हडकम्प मच गया. सभी यात्री तेजी से अपनी सीटों को छोडकर भागने लगे जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि रेलवे की ओर से ट्रेन को रोककर आग से प्रभावित कोच को तुंरत अलग किया गया जिससे आग का ज्यादा नुकसान अन्य कोचों तक नहीं हुआ। वहीं रेलवे ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।