नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, UP कैबिनेट का फैसला

Noida Airport renamed : मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और राज्य के विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता की सराहना की है। इसी क्रम में एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Noida Airport renamed - फोटो : news4nation

Noida Airport renamed :  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।


कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती है। उन्होंने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात बताया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और राज्य के विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता की सराहना की है। इसी क्रम में एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने के साथ देश के प्रमुख विमानन केंद्रों में शामिल होने की क्षमता रखता है। इससे राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व के प्रति कैबिनेट की ओर से एक बार फिर आभार व्यक्त किया।