शादी के मंडप में जाने के पहले झाड़ी में छिपा दूल्हा, पुलिस ने ढूंढकर निकाला, फिर दुल्हन ने लगा दिया यह आरोप, जानें क्या है पूरा ड्रामा

UP NEWS - शादी के मंडप में जाने की जगह दूल्हा हाईवे पर बनी झाड़ियों में छिप गया। इस दौरान घंटो इंजतार के बाद वह मंडप नहीं आया तो पुलिस की मदद ली गई। जिसने दूल्हे को झाड़ियों से खोजकर निकाला। जानें इसके बाद क्या हुआ

शादी के मंडप में जाने के पहले झाड़ी में छिपा दूल्हा, पुलिस ने ढूंढकर निकाला, फिर दुल्हन ने लगा दिया यह आरोप, जानें क्या है पूरा ड्रामा

N4N DESK - शादी के लिए शेरवानी पहन कर तैयार दूल्हा अचानक बारातियों को छोड़कर चला गया। इस दौरान वधू पक्ष के लोग उनका इंतजार करते रहे। बारात द्वार पर पहुंची लेकिन उनके साथ दूल्हा मौजूद नहीं था। लगभग एक घंटे तक किसी तरह बहानेबाजी का दौर चलता रहा। लेकिन इसके बाद पुलिस की मदद से दूल्हे को तलाश किया गया तो वधू पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही पुलिस पर भी जबरन दबाव देने का आरोप लगा दिया।

यह पूरा मामला यूपी के सीतापुर जिले के एक गेस्ट हाउस से जुड़ा है। जहां रविवार को शादी समारोह आयोजित किया गया था। रामकोट के मोहल्ला नवीन चौक के एक युवती की शादी मुंशीगंज के युवक के साथ तय हुई थी। रविवार रात बारात आनी थी। युवक के परिवारजन ने अपने घर के पड़ोस का ही गेस्ट हाउस बुक करवाया था। रात दस बजे तक दूल्हा और उसके परिवारजन गेस्ट हाउस नहीं आए, जबकि कई बाराती वहां पहुंच गए।

 वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से जानकारी ली तो बताया गया कि दूल्हा तैयार होने के लिए लखनऊ के एक ब्यूटी पार्लर में गया है। करीब एक घंटे तक इंतजार करने बाद वधू पक्ष उसके घर पहुंच गया तो देखा सन्नाटा था। पुलिस को सूचना दी गई। इसके कुछ देर बाद पुलिस दूल्हा और बारात को लेकर गेस्ट हाउस पहुंची। बताया जा रहा है कि घर से भागने के बाद दूल्हा हाईवे के किनारे झाड़ियों में छिप गया था। वधू पक्ष की शिकायत बाद पुलिस उसे तलाशकर गेस्ट हाउस लेकर गई थी।

वर को देखते ही वधू पक्ष के लोग के गुस्सा से भर गए। उन्होंने कहा कि अगर शादी नहीं करनी थी पहले से ही बता देना चाहिए था। उन्होंने वर पर शादीशुदा होने क आरोप लगाते हुए शादी करने से मना कर दिया।

बड़े पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार है दूल्हा

वधू पक्ष ने वर पक्ष के साथ ही मधुवननगर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की ओर से विवाह के लिए दबाव डाला जा रहा है और चौकी प्रभारी आशीष तिवारी गेस्ट हाउस को छावनी बनाने की धमकी दे रहे हैं। चौकी प्रभारी का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एसपी तक पहुंचा मामला

वधू पक्ष के लोगों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र से मुलाकात की। वधू पक्ष ने बताया कि उनकी ओर से नकदी समेत शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। बावजूद इसके शादी नहीं हो पाई।

सीओ नगर अमन स‍िंह ने कहा क‍ि प्रकरण सुनने में आया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Editor's Picks