सात फेरे लेने से पहले दुल्हन को पड़ा दिल का दौरा, कुछ मिनटों में थम गई सांसे, परिवार के लोग बोले-शादी से बहुत खुश थी हमारी बेटी
Bride dies in heart attack - मेंहदी हल्दी की रस्म के बाद होनेवाली दुल्हन की तबीयत बिगड़ी और कुछ मिनटों में उसकी मौत हो गई। परिवार ने बताया कि आज बारात आनी थी।

N4N Desk - एक तरफ घर में शादी का माहौल था। दुल्हन की कुछ घंटे में बारात आनेवाली थी, लेकिन तभी दुल्हन को हार्ट अटैक और उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। इस घटना के बाद शादीवाले घर में कोहराम मच गया।
दिल को झकझोरनेवाला यह मामला यूपी के बदायूं जिले से जुड़ा है। जहां नूरपुर पिनौनी निवासी दिनेश पाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी दीक्षा की शादी मुरादाबाद में तय हुई थी। आज बारात आनी थी। लेकिन शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन दीक्षा की तबीयत बिगड़ी और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि दीक्षा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। लड़का पक्ष को सूचना मिली तो वहां भी मातम छा गया।
मेंहदी मे दुल्हन ने खूब किया डांस
घटना को लेकर परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार को मेहंदी की रस्म थी।परिवार के सभी सदस्यों ने दुल्हन के साथ डांस किया। परिजनों ने बताया कि रात को करीब डेढ़ बजे दीक्षा के पेट में दर्द उठा और वह टॉयलेट गई। वहीं उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई।
मां के सामने दुल्हन बनने से पहले बेटी की मौत
घरवालों ने बताया कि टॉयलेट में ही उसकीबहुत तेजी से सांसें चल रही थीं।लड़की की मां सरोज ने उसे संभाला, तब तक उसकी गर्दन अकड़ गई। आनन फानन गांव के ही चिकित्सक को बुलाया, लेकिन दीक्षा की सांस थम गईं।
दिल की बीमारी का चल रहा था इलाज
दिनेश पाल सिंह के चार बेटों में से दीक्षा इकलौती और सबसे बड़ी थी। वह इस्लामनगर के एक डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। परिवार वालों के मुताबिक दीक्षा को दिल की बीमारी थी। दिल्ली से उसका उपचार चल रहा था।
हल्दी और मेहंदी में कराया फोटोशूट
दीक्षा ने अपनी हल्दी में खूब फोटो शूट कराएं। इसको परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया में भी शेयर किया। इसी तरह मेहंदी में भी दुल्हन की तरह सजकर फोटो शूट कराया। शादी से पहले दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।