दारू न दहेज इस वजह से टूट गई शादी! लड़की वालों ने तोड़ा रिश्ता, तिलक से उठकर उल्टे पांव लौट गए घर

ग्रेटर नोएडा में युवक के पिस्टल का दिखावा करना भारी पड़ा, जिससे उसकी शादी टूट गई। जानें क्या हुआ जब लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।

दारू न दहेज इस वजह से टूट गई शादी! लड़की वालों ने तोड़ा रिश्ता, तिलक से उठकर उल्टे पांव लौट गए घर
UP greater Noida- फोटो : social media

UP greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक युवक को शादी के दौरान अपनी पिस्टल का दिखावा करना भारी पड़ गया। तिलक की रस्म के दौरान युवक के इस कदम से लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई।

कैसे टूटी शादी?

तिलक की रस्म के दौरान, जब लड़के ने अपनी पिस्टल निकालकर दिखावा करना शुरू किया, तो लड़की के परिवार ने इसे गंभीरता से लिया। युवक बार-बार अपनी पिस्टल दिखाने की कोशिश कर रहा था, जिससे लड़की पक्ष को उसके रवैये पर संदेह हुआ और उन्होंने शादी से इनकार कर दिया।

18 फरवरी को होनी थी शादी

इस शादी की तारीख 18 फरवरी निर्धारित की गई थी और दोनों परिवारों ने सभी तैयारियां कर ली थीं। शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। लड़की पक्ष ने लड़के के इस गंभीर रवैये के कारण अपनी बेटी की शादी करने से मना कर दिया। उन्हें शक था कि कही लड़का किसी अवैध गतिविधि में तो शामिल नहीं है, जिसका असर आगे चलकर उनकी बेटी पर पड़ेगा। इस तरह की बातें सोचकर लड़की वालों ने शादी तोड़ने का फैसला ले लिया।

पिस्टल का दिखावा पड़ा महंगा

लड़की पक्ष के इनकार के बाद, लड़के और उसके परिवार ने उन्हें मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़की पक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि वे अपनी बेटी की शादी ऐसे व्यक्ति से नहीं करेंगे जो टशन के नाम पर पिस्टल का दिखावा कर रहा है। पहले भी ऐसा कई बार देखा जा चुका है कि लड़कों वाले की कुछ हरकत की वजह से लड़की पक्ष वाले शादी करने से साफ मना कर देते हैं। ऐसी हरकतें समाज को एक गलत मैसेज देते हैं, जैसे खुले में शराब पीना या दहेज की मांग करना।

Editor's Picks