Bihar News : भोजपुर में आहर में डूबने से सगे भाई बहन की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Bihar News : भोजपुर में स्नान करने के दौरान सगे भाई बहन की आहर में डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे
ARA/BANKA : भोजपुर में आहर में डूबने से सगे भाई बहन की मौत हो गई। दोनों आहर किनारे शौच के लिए गए थे। मृतकों की पहचान अंटू कुमार 8 वर्ष और आरती कुमारी 6 वर्ष के रूप में हुई है। अंटू कुमार चौथी क्लास में पढ़ता था। जबकि आरती आंगनवाड़ी में पढ़ने जाती थी। वही पिता कमलेश राम बेंगलुरु में रहते हैं। वहां प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घटना अगिवाव बाजार थाना क्षेत्र के खैरही गांव की बताई जा रही है।
परिजन वीर बहादुर राम ने बताया कि दोनों बच्चे आज सुबह शौच के लिए घर से तकरीबन 700 मीटर दूर गए थे। हाथ पैर धोने के दौरान बैलेंस बिगड़ने से आहार में गिर पड़े होंगे। काफी देर तक दोनों घर वापस नहीं आए। इसके बाद कुछ कुछ घंटे बीत जाने के बाद काफी मशक्कत के बाद डेड बॉडी को बाहर निकाला गया। बताया गया की एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों की जान चली गई। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मोके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया l
वहीँ बांका के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के शोभानपुर पंचायत अंतर्गत खबड़ा बांध में रविवार को एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 73 वर्षीय रामविलास मंडल के रूप में हुई है। सोमवार को बांध से उनका शव बरामद होने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे रामविलास मंडल खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रास्ते में पड़ने वाले खबड़ा बांध के पास वे दुर्घटनावश गिर गए। देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। रातभर बांध के पानी में खोजबीन चलती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे जेसीबी मशीन की सहायता से बांध को काटकर पानी निकाला गया। इसके बाद रामविलास मंडल का शव बरामद हुआ। शव को तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर यह डूबने से हुई मौत प्रतीत हो रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।रामविलास मंडल सरल स्वभाव के मेहनती किसान थे। उनकी असामयिक मृत्यु से ग्रामीणों और परिजनों में गहरा शोक है। गांव वालों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
आरा से आशीष और बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट