Bhojpur Crime: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हड़कंप! राशन वितरण में झोल-झाल को लेकर दो महिलाओं में भिड़ंत

Bhojpur Crime: भोजपुर के पीरो में राशन वितरण को लेकर दो महिलाओं में झगड़ा हुआ। चिंता देवी ने डीलर गणेश चौधरी पर एफआईआर दर्ज कराई। जानें पूरा मामला।

राशन के लिए भीड़ महिलाएं- फोटो : NEWS4NATION

Bhojpur Crime: सोशल मीडिया पर दो महिलाओं के झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं मारपीट करते हुए दिख रही है। वहीं एक पुरुष बीच बचाव करता हुआ दिख रहा है। वायरल वीडियो भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड का बताया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित महिलाओं ने एक प्राथमिक की भी दर्ज कराई है। 

दरअसल पूरा मामला भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड अंतर्गत बराव गांव का है। जब महिला राशन लेने के लिए डीलर के यहां जाती है। इस दौरान डीलर के द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया जाता है। जिसके बाद यह सारी घटना हुई है। जख्मी महिला पीरो के बराव गांव की रहने वाले मुनू राय की पत्नी चिंता देवी है। चिंता देवी ने अपने एफआईआर में यह बताया है कि सोमवार को करीब सुबह आठ बजे गांव के गणेश चौधरी के जन वितरण प्रणाली के दुकान पर गई थी।

FIR कॉपी में गणेश चौधरी पर आरोप

महिला ने अपने एफआईआर कॉपी में गणेश चौधरी पर यह आरोप लगाया है कि गणेश चौधरी 2 महीने का राशन देने के बदले एक महीने का राशन दे रहा था और मशीन पर दो बार अंगूठा ले रहा था। वहीं 5 किलो अनाज के बदले 4 किलो अनाज दे रहा था। महिला का कहना है कि जब इसके बारे में गणेश चौधरी से पूछा गया तो वह गाली गलौज करने लगा और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गालियां दे रहा था।

ग्रामीणों ने झगड़ा सुलझाने का किया काम

बात इतनी बढ़ गई की गणेश चौधरी की पत्नी आशा देवी और उसकी पुत्री खुशी कुमारी भी लोग के साथ मारपीट कर भगा दिया। वही इस मामले में जख्मी महिला चिंता देवी के द्वारा प्राथमिक दी गई है। वहीं वायरल वीडियो में आशा देवी और चिंता देवी के बीच झगड़ा होते देखा जा सकता है। इस दौरान गांव के अन्य ग्रामीण झगड़े को सुलझाते हुए दिख रहे हैं।

भोजपुर आरा से आशीष कुमार कि रिपोर्ट