Bihar Election 2025 : फर्स्ट फेज के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भोजपुरी कलाकारों का जलवा, संदेश ने पवन सिंह ने चुनावी सभा को किया संबोधित, बेतिया में आस्था सिंह के साथ कल्लू ने किया रोड शो
ARA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। इसी कड़ी में भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा के पियनिया खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी राधाचरण साह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह पहुंचे। पवन सिंह के पहुंचते ही उपस्थित हजारों की भीड़ मंच तक पहुंच गई और जिंदाबाद के नारे लगने लगे। बताते चले कि एनडीए प्रत्याशी के तौर पर राधाचरण साह चुनावी मैदान में है और उनके प्रचार के लिए पवन सिंह यहाँ पहुंचे थे।
इस दौरान पवन सिंह ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के ऊपर गाना गाया और उनके पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई। वही चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में विकास की बयार बह रही है और विकास के नाम पर फिर से लोग एनडीए की सरकार बना रहे है। कहा की संदेश विधानसभा में भी जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। यहाँ से एनडीए प्रत्याशी को आपलोग आशीर्वाद देकर बिधानसभा में भेजने का काम करे ताकि नीतीश कुमार औऱ मोदी जी के हाथों को मजबूत किया जा सके। पवन सिंह को देखने के लिए लोगो काहुजूमउमड़पड़ा।
वहीँ बेतिया विधानसभा क्षेत्र मे बेतिया में भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने रोड शो किया। इनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री आस्था सिंह भी रोड शो में मौजूद रही। बेतिया विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिकारिया के लिए दोनों स्टार रोड शो किये जो दोपहर मे बेतिया के कालीबाग से निकला व बेतिया विधानसभा के कई गांवो का भ्रमण किया। जहाँ लोगों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला।
बेतिया विधानसभा से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व भाजपा नेता रोहित सिकारिया चुनाव लड़ रहे हैं। वे बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री रेणु देवी के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। दरअसल,रेणु देवी चौथी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं। इस बार वे पांचवीं बार विधायक बनने की तैयारी में हैं। इस बार इनको चुनाव में टक्कर देने के लिए पूर्व भाजपा नेता रोहित सिकारिया चुनावी मैदान में उतरे हैं। रोहित सिकारिया के लिए भोजपुरी के सिंगर अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और भोजपुरी की अभिनेत्री आस्था सिंह ने रोड शो किया। जहाँ सिंगर कल्लू ने गीत गाकर रोहित सिकारिया के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं शहर की मेयर गरिमा देवी सिकारिया भी भी बतौर मेयर के काम के आधार पर अपने पति के लिए रोड शो में शामिल रही। पिछले दिनों भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने पलटवार करते हुए पार्षद और मेयर पति रोहित सिकारिया पर नगर निगम की गाड़ियों से डीजल चोरी का आरोप लगाया था।
आरा से आशीष और बेतिया से आशीष की रिपोर्ट