Voter Adhikar Yatra : मिथिलांचल में कांग्रेस को खोया जनाधार पाने की जगी आस, कहा दरभंगा के सभी सीटों पर होगी जीत

DARBHANGA :  वोट अधिकार यात्रा भले दरभंगा से आगे बढ़ गया। लेकिन एक बाद फिर मिथिलांचल समेत दरभंगा के कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंक दी है। 80 के दशक के बाद एक साथ राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में गांव से लेकर शहर तक के कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ अपने नेता के स्वागत की भव्य तैयारी कर रखी थी। राहुल गांधी का दरभंगा में छह महीने के भीतर यह दूसरा दौरा था। जब कार्यकर्ता का अपने के आगमन की तैयारी का मौका मिला था। 

10 विधानसभा वाले जिला में कुल 9 पर 2020 के विधानसभा चुनाव में JDU और भाजपा को जीत मिली थी। यहां सिर्फ एक सीट पर राजद की जीत हुई थी। यही हाल लोकसभा चुनाव के परिणाम का भी है कि 2004 आख़री बार राजद के अली असरफ फातमी चुनाव जीते थे। इसके बाद से दरभंगा लोकसभा सीट पर लगातार भाजपा की जीत हुई है। बात कॉंग्रेस की करें। इस लोकसभा सीट पर 1980 में आखरी बार कॉंग्रेस से हरिनाथ मिश्रा चुनाव जीते थे।

कुल मिलाकर इस वोट अधिकार यात्रा को महागठबंधन के नेता यह कह रहे है। अब मिथलांचल में खोया हुआ अपना वोट इस विधानसभा चुनाव में वापस लेकर जीत का परचम लहराएंगे। इस मुद्दे पर राजद नेता शत्रुघ्न यादव ने कहा कि एनडीए सरकार के द्वारा जो 65 लाख वोट की चोरी हुई है। राहुल गांधी तेजस्वी यादव के उस यात्रा से हमलोग इस 65 लाख वोट की चोरी नहीं होने देंगे। इसी वोट की चोरी को रोककर हमलोग इस विधानसभा चुनाव को एकजुटता के साथ जीतेंगे और दरभंगा के 10 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

किसान कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि उम्मीद से ज्यादा लोग सड़क पर है। जहां दरभंगा की आम जनता किसान मजदूर कारीगर सहित सभी लोग खड़े हुये है हम लोग उनका साथ देने यहाँ आयें हुये है। राहुल गांधी के नेतृत्व में जो चीजें चल रही है वोट चुराने की जो बात चल रही है। इसके बाद राशन कार्ड की चोरी होने वाली है। किसानों से उसकी जमीन छीनी जायेंगी। ऐसा अब लग रहा है। इस यात्रा ने साफ संदेश दिया है कि अब बिहार में बदलाव होकर रहेंगी। बिहार के लोग काफी जागरूक हो चुके है।

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट