बिहार पुलिस भर्ती की इस परीक्षा की बदली तिथि, नीट के कारण अब 21 जून नहीं 28 जून को एग्जाम, जान लीजिये पूरा नियम

रीक्षा विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अधीनस्थ संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। इसकी परीक्षा तिथि अब बदल गई है.

Bihar Police recruitment exam date changed
Bihar Police recruitment exam date changed - फोटो : news4nation

Bihar Police recruitment exam : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने पुलिस बहाली को लेकर विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन उसी दिन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा NEET (UG) 2026 परीक्षा आयोजित किए जाने के कारण अब नई तारीख घोषित की गई है। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अधीनस्थ संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।


सीएसबीसी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अब यह परीक्षा 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी, जबकि अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। पर्षद ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों के व्यापक हित में परीक्षा तिथि में परिवर्तन किया गया है।


अभ्यर्थी 15 जून 2026 से सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र जिले की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं ई-एडमिट कार्ड 22 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। 


यदि कोई अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाता है तो वह 26 जून 2026 को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) कार्यालय, पटना से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है। पर्षद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी अन्य सभी शर्तें और निर्देश पहले जारी सूचना के अनुसार ही प्रभावी रहेंगे।