Bihar News : आरा में इंडो एरा शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे मिलेगा आधुनिक डिजाइन के साथ पारंपरिक पहनावे का बेहतरीन कलेक्शन

ARA : आरा शहर में महिलाओं के लिए फैशन को नया आयाम देने वाले इंडो एरा शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में शिल्पी राघवानी, शिव कुमार बिकु एवं आरा की डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग और महिलाएं मौजूद रहीं।

उद्घाटन के दौरान शिल्पी राघवानी ने कहा कि इंडो एरा शोरूम खास तौर पर महिलाओं की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। यहां आधुनिक डिजाइन के साथ-साथ पारंपरिक पहनावे का बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध है। 

वहीं शिव कुमार बिकु ने कहा कि आरा जैसे शहर में इंडो एरा शोरूम की शुरुआत महिलाओं के फैशन विकल्पों को और बेहतर बनाएगी। यहां उच्च गुणवत्ता वाले सूट, कुर्ती और अन्य परिधान उपलब्ध हैं।  

डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि इस तरह के शोरूम खुलने से न सिर्फ महिलाओं को बेहतर खरीदारी का विकल्प मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने इंडो एरा टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शोरूम आरा की महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय होगा।

आशीष की रिपोर्ट