Bihar News : भोजपुर में पैसे के लेन देन में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : भोजपुर जिले में पैसे के लेन देन के विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.......पढ़िए आगे

युवक को मारी गोली - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कुंजन टोला में पैसों की लेन देन के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। इस घटना में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। 

जख्मी युवक चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कुंजन टोला के निवासी राम भजन सिंह का 45 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार सिंह है। 

घटना को लेकर जख्मी संतोष कुमार ने गांव के ही अंगद नाम के शख्स पर गोली मारने का आरोप लगाया है। संतोष ने बताया कि गांव के ही एक शख्स अंगद को पैसे दिए थे। पैसा लेने के बाद अंगद पैसा नहीं दे रहा था। जिसके बाद गांव में पंचायत हुआ था कि अंगद का खेत संतोष के पास गिरवी रहेगा। जब पैसा अंगद देगा तभी उसे उसका जमीन दिया जाएगा। 

पांच सालों से अंगद पैसा नहीं दे रहा था। इसी बीच अंगद एक साल के बाद खेत जोतने आया तो संतोष ने खेत जोतने नहीं दिया। आज शनिवार को भी अंगद खेत जोतने आया था। आज भी संतोष ने जैसे खेत जोतने से मना किया वैसे ही आरोपी अंगद ने गोली मार दी।

आरा से आशीष की रिपोर्ट