Bihar News : भाजपा का झंडा लगाना पड़ा महंगा, बदमाशों ने युवक सहित तीन लोगों की जमकर की पिटाई, अस्पताल में चल रहा है इलाज

ARA : भोजपुर जिले में चुनाव को लेकर विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। एक दिन पूर्व चौरी थाना के दुल्लमचक गांव मे वोट देने के विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला अभी ठंढ़ा भी नही हुआ। तबतक  तरारी विधानसभा के सिकरहटा थाना के चंदा गॉव में भाजपा का झंडा लगाने के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। 

घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि चंदा गॉव के रहनेवाले हरेकृष्णा महतो अपने खेत मे काम कर रहे थे। तभी गॉव के नामजद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। औऱ तो और उसके घर में उसके मां पिता की भी पिटाई कर दी। 

घायल युवक ने बताया कि वे लोग अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाए थे। क्योंकि वे लोग भाजपा के समर्थक है। जब वह खेत में काम कर रहा था। तभी गांव के प्रमोद यादव, पप्पू यादव, बिट्टू यादव, विकास यादव और नंदू यादव समेत कई नामजद लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया औऱ घर मे भी मां पिता की पिटाई कर डाली। जिसमें तीनो लोग जख्मी हो गए। 

घटना में घायल लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 

आरा से आशीष की रिपोर्ट