Bihar News : शाहाबाद को कमिश्नरी बनाने के लिए तेज होगा आन्दोलन, इस दिन शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति करेगी पदयात्रा का आयोजन

Bihar News : शाहाबाद को कमिश्नरी बनाने के लिए आंदोलन तेज किया जायेगा. इसी कड़ी में शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति की ओर से आरा में पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा.....पढ़िए आगे

कमिश्नरी बनाने के लिए पदयात्रा - फोटो : SOCIAL MEDIA

ARA : लगातार 20 वर्षों से शाहाबाद को कमिश्नरी बनाने को लेकर चल रहा आंदोलन अब रफ्तार पकड़ने लगा है। जहाँ की शाहाबाद के चारो जिले भोजपुर बक्सर कैमूर और रोहतास को मिलाकर प्रमंडल बनाये जाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। जिसको लेकर 7 अक्टूबर को आरा में एक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई। 

इस मौके पर समिति के संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की लगातार 20 वर्षों से ज्यादा समय से शाहाबाद कमिश्नरी बनाने की मांग हो रही है। लेकिन लगातार सरकार एवम जनप्रतिनिधि की उपेक्षा के कारण अभी तक इसको प्रमंडल का दर्जा नहीं मिल पाया।

जबकि यहाँ पर घुड़सवार पुलिस का पूरे बिहार का मुख्यालय होने के साथ वीर कुँअर सिंह विश्वविद्यालय शाहाबाद प्रक्षेत्र का रिकार्ड रूम के अलावे शाहाबाद का जीएसटी कार्यालय सिंचाई एवं विद्युत विभाग का मुख्यालय के अलावे आर हाउस शाहाबाद को कमिश्नरी बनाने की सारी शर्तें को पूरी करता है।

जबकि बिहार में दो या तीन जिले को मिलाकर कमिश्नरी का निर्माण कर दिया गया है। लेकिन शाहाबाद कमिश्नरी का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। जिसको लेकर वे लोग 7 अक्टूबर को पूरे शहर में पदयात्रा निकालेंगे और इसके माध्यम से सरकार से यह मांग करेंगे कि जल्द से जल्द शाहाबाद कमिश्नरी का निर्माण करके इसका मुख्यालय आरा किया जाए। अन्यथा आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

आरा से आशीष की रिपोर्ट