Bihar Crime : बेगूसराय में रेलवे यार्ड में मिला लापता युवक का शव, डीएसपी बोले- सिर कुचलकर हुई निर्मम हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime :बेगूसराय में रेलवे यार्ड में राजमिस्त्री का शव पुलिस ने बरामद किया है. जहाँ परिजनों ने जमीनी विवाद में युवक की हत्या का आरोप लगाया है........पढ़िए आगे

युवक का शव बरामद - फोटो : AJAY

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट स्थित गढ़हारा रेलवे यार्ड के पास कोयला डिपो की है, जहां से पुलिस ने युवक का लहूलुहान शव बरामद किया है। युवक की शिनाख्त बीहट गांव निवासी राजू पासवान के 23 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि छोटू राजमिस्त्री का काम करता था और शुक्रवार शाम से ही लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, तभी शनिवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे यार्ड में उसका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाने के दौरान देखा कि एक शव है। तब उसकी शिनाख्त की गई। मृतक के भाई ने जमीन विवाद में हत्या की बात कही है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव रेलवे ट्रैक के नीचे बिछाए जाने वाले कंक्रीट स्लीपर के ढेर पर पड़ा हुआ था। युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला था, जिससे उसकी पहचान  मुश्किल हो रहा था। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे अंदेशा है कि हत्या बेहद बेरहमी से हुई।  शव औंधे मुंह गिरा हुआ था, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने की भी कोशिश की है। इधर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने का प्रतीत होता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, मृतक के भाई ने अपने ही पड़ोसी पर जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस आपसी रंजिश और लूटपाट के दौरान विरोध जैसे विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट