Bihar News : बेगूसराय में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद बवाल, पूर्व और वर्तमान विधायक के बीच छिड़ा 'जुबानी संग्राम', पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

Bihar News : फेसबुक पर 'RJD विधायक बोगो सिंह फैंस' नाम के एक अकाउंट से जेडीयू के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की कुछ बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की गईं। इसके बाद सियासत गर्म हो गयी है.....पढ़िए आगे

सियासत गर्म - फोटो : AJAY

BEGUSARAI : बिहार में चुनाव भले ही खत्म हो गई हो। लेकिन सियासत अब भी जारी है। इसी कड़ी में बेगूसराय में सोशल मिडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि मटिहानी से RJD विधायक बोगो सिंह फैंस नाम से facebook अकाउंट से कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें लगाई गई हैं जो JDU के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की है। जिसमें AI तकनीक से एक महिला को विभिन्न आपत्तिजनक पोज में दिखाया गया है। जिसको लेकर काफी दोनों खेमों में काफी बवाल मचा हुआ है। 

इस आपत्ति जनक पोस्ट के वायरल होते ही मटिहानी से JDU के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने इसे इशारों-इशारों में जनप्रतिनिधियों द्वारा नादान युवकों को बहला फुसलाकर एक सुनियोजित साजिश के तहत एक स्वच्छ राजनीति की हत्या बताया है। वहीं मटिहानी के वर्तमान RJD विधायक बोगो सिंह ने ऐसे पोस्ट को सियासत नहीं नादान युवकों की हरकत बताई है। उन्होंने ऐसे मामलों पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

आपको बता दे इस मामले में पुलिस ने राजा सिंह नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है और माफी नामा लेकर उसे तत्काल रिहा कर दिया है। बावजूद उसके मटिहानी से जदयू के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह और उनकी पूरी टीम ने बेगूसराय एसपी मनीष से बात कर इस मामले की तहत तक जांच कर कठोर कार्रवाई का आग्रह किया है। जबकि मटिहानी से वर्तमान राजद विधायक बोगो सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले लड़के राजा सिंह को पुलिस द्वारा माफी नामा लेकर छोड़ने का हवाला दिया है।

आपको बता दें PR बाउंड पर माफी नामा बाद रिहा हुए राजा सिंह ने बताया कि इस तरह की AI तस्वीर उन्होंने कई पॉलिटिकल सेलिब्रिटीज के साथ खुद की भी बनाई है। फिलहाल इन दोनों खेमे के इस जुबानी संग्राम ने कहीं न कहीं एक बार फिर से बीते हुए विधानसभा चुनाव की याद दिला दी है। इस वायरस पोस्ट के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है और पुलिस अभी भी इस घटना के तह तक पहुँचने के लिए मास्टरमाइंड के तलाश में जुटी हुई है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट