Bihar Politics: बिहार के बेरोजगार युवाओं के हक़ की लड़ाई, अब सड़कों पर! कांग्रेस का "पलायन रोको, नौकरी दो" यात्रा की शुरुआत,काफिला भीतीहरवा से चलकर पहुंचा बनकटवा
Bihar Politics: कांग्रेस का आज से महात्मा गांधी की कर्मीभूमि पूर्वी चंपारण के भितिहरवा गांव से पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा का आगाज हो गया है।

Bihar Politics: बिहार विधानसभा सभा के ठीक पहले कांग्रेस ने बिहार में खुद को स्थापित करने के लिए एक दांव चल दी है। कांग्रेस के यात्रा की शुरुआत हो गई है। इसका उद्देश्य सरकार को पलायन और नौकरी को लेकर घेरना होगा। पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा की शुरुआत युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआइ कर रही है। इस यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कन्हैया कुमार नेतृत्व कर रहे हैं।
प. चम्पारण के भीतीहरवा गांधी आश्रम से कांग्रेस ने "पलायन रोको, नौकरी दो" यात्रा की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य बिहार और केंद्र सरकार की विफलताओं को उजागर करना है। यह जानकारी बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने दी। उन्होंने बताया कि यात्रा का काफिला भीतीहरवा से चलकर बनकटवा पहुंचा, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
इस बातचीत में डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि आज बिहार की जनता के मुद्दों को लेकर यह यात्रा भीतीहरवा गांधी आश्रम से प्रारंभ की गई है। यह यात्रा पूरे बिहार में मंहगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और मजदूरों के पलायन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के समक्ष लाएगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बिहार में अपराध की स्थिति भी अत्यधिक गंभीर है, और राज्य सरकार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।
रिपोर्ट- आशिष कुमार