Bihar News: बिहार में BJP के "पान सम्मान समारोह" का भारी विरोध, कई जिलों में पुतला दहन

Bihar News: बिहार में बीजेपी के पान सम्मान समारोह का प्रदेश भर में विरोध हो रहा है। कई जिलों में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यकर्ता पुतला फूंक कर विरोध जताया रहा है।

बीजेपी को विरोध - फोटो : social media

Bihar News:  BJP द्वारा भागलपुर में आयोजित "कबीर दास जयंती सह पान सम्मान समारोह" को लेकर राज्य भर में आक्रोश फूट पड़ा है। इंडियन इंकलाब पार्टी के आह्वान पर नवादा, मुंगेर, बांका, और वारसलीगंज समेत कई जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

 "यह सम्मान नहीं, पान समाज का अपमान है।"

सरकार पर आरोप है कि उसने ताँती-तत्वा समाज से आरक्षण छीना, समाज के लोगों की हत्याओं, बेटियों से दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामलों पर चुप्पी साधी है। नवादा के सोनू तांती, खगड़िया की रिम्पा, और मधुबनी के नीरज दास जैसे मामलों में अब तक कोई न्याय नहीं मिला।

मासूमों ने जलाया पुतला 

सबसे हैरान कर देने वाली घटना बांका से सामने आई, जहां एक स्कूली बच्चे ने तीनों नेताओं का पुतला जलाया। यह साफ संदेश है कि अन्याय के खिलाफ अब मासूम भी खामोश नहीं हैं। इंडियन इंकलाब पार्टी ने चेतावनी दी है। यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो पूरे बिहार में बड़े आंदोलन होंगे।