Bihar Accident news - शादी समारोह में डीजे की म्यूजिक पर डांस कर रहे पांच बच्चों को दूल्हे की गाड़ी ने कुचला, हादसे के बाद मची अफरा तफरी

bihar accident news - डीजे की धुन पर डांस कर रहे पांच बच्चों को दूल्हे की गाड़ी ने रौंद दिया। जिसमें पांचों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद शादी समारोह में यह हाल हो गया....

Bihar Accident news - शादी समारोह में डीजे की म्यूजिक पर डांस कर रहे पांच बच्चों को दूल्हे की गाड़ी ने कुचला, हादसे के बाद मची अफरा तफरी
भागलपुर में दूल्हे की गाड़ी ने पांच बच्चों को रौंदा- फोटो : NEWS4NATION

Bhagalpur - डीजे म्यूजिक पर डांस कर रहे पांच बच्चों को दूल्हे की गाड़ी ने कुचल दिया।जिसमें पांचों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद शादीवाले घर में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से गुस्साए लोगों ने दूल्हे की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। जबकि आनन फानन में शादी कराकर दूल्हा-दुल्हन को विदा कर दिया गया।

घटना जिले के सालपुर पंचायत स्थित काशील गांव की है। जहां सोमवार को गुड्डू सिंह के यहां लड़की की शादी थी। छोटी जमीन गांव से दूल्हे राजा की बारात आई थी। बताया जा रहा है कि बारात दरवाजे के पास लग चुकी थी। खुशी के माहौल में डीजे के पास गांव के बच्चे डांस कर रहे थे। पीछे में दूल्हे राजा की गाड़ी खड़ी थी। इसी बीच दूल्हे राजा की कार के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और डांस कर रहे बच्चे पर गाड़ी चढ़ गई। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। हीरालाल यादव के पुत्र गोलू कुमार के सिर के ऊपर कार का पहिया चढ़ गया।

नारायण सिंह के पुत्र आनंद कुमार हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। ग्रामीण और स्वजन की सहायता से आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का इलाज जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में कराया जा रहा है। चार बच्चों को भी चोट पहुंची है। इस दौरान कार चालक वहां से फरार हो गया।

वहीं हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की नजाकत को देखकर दूल्हे-दुल्हन की झटपट शादी कर दी गई। रात्रि में ही दुल्हन को लेकर दूल्हा चले गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार को थाना लाया गया है।

Editor's Picks