Bihar News: नवीन किशोर सिन्हा की 20वीं पुण्यतिथि आज, सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, नितिन नवीन ने पिता को किया नमन
Bihar News: बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि आज राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क में श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी तथा राज्य के सेवा में उनके
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश सुबह सुबह नवीन सिन्हा पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की आज 20वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर नवीन सिन्हा पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेताओं ने नवीन किशोर सिन्हा की सादगी, जनसेवा और संगठनात्मक भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनके कृतित्व ने बिहार में भाजपा के विस्तार और मजबूत आधार तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित भाजपा के सैकड़ों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी नेताओं ने स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान स्व. नवीन सिन्हा के राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक योगदान और जनसेवा को याद किया गया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा का जीवन आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। वहीं नितिन नवीन ने भी अपने पिता को याद करते हुए कहा कि वो अपने पिता जी के द्वारा दिखाए गए रास्तों पर चलेंगे। समाज के साथ जुड़ कर काम करेंगे और समाज के हर व्यक्ति को अपने परिवार का सदस्य समझकर उनके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पिता की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हैं।

इस मौके पर उनके पुत्र नितिन नवीन भी पटना में हैं, जो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, जिसे पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नितिन नवीन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने दिवंगत पिता की राजनीतिक विरासत से की थी और अब वे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के प्रमुख पद पर कार्यभार संभाल चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने सभा में भाग लिया और नवीन किशोर सिन्हा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। समारोह में सामाजिक समरसता और जनसेवा के मूल्यों पर जोर देते हुए नेताओं ने युवाओं से प्रेरणा लेकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।