Bihar News : बक्सर में पंचकोशी परिक्रमा यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ, राजकुमार चौबे बोले- भगवान श्रीराम के समय से चली आ रही परंपरा

Bihar News : पंचकोशी परिक्रमा यात्रा का बक्सर स्थित रामरेखा घाट और रामेश्वर मंदिर से विधिवत मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। जहाँ राजकुमार चौबे ने कहा की यह परंपरा प्रभु श्रीराम के समय से चली आ रही है....पढ़िए आगे

पंचकोशी परिक्रमा यात्रा की शुरुआत - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : भगवान श्रीराम की पावन स्मृतियों और सनातन संस्कृति की प्राचीन विरासत से जुड़ी ऐतिहासिक पंचकोशी परिक्रमा यात्रा का आज बक्सर स्थित रामरेखा घाट, रामेश्वर मंदिर बसांव मठ के पीठाधीश्वर एवं पंचकोसी परिक्रमा अध्यक्ष श्री श्री 1008 महंत श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज जी साधु  संत-महात्माओं . विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे की उपस्थिति मे विधिवतमंत्रोंचार के साथ शुरू हुआ।

29 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक चलने वाली इस धार्मिक यात्रा के शुभारंभ अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों ने भाग लेकर अपनी आस्था और उत्साह प्रकट किया। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पंचकोशी परिक्रमा में शामिल होने के लिए बक्सर पहुंच रहे हैं। विश्वामित्र सेना की ओर से यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

इस अवसर पर बसांव मठ के पीठाधीश्वर एवं पंचकोसी परिक्रमा अध्यक्ष श्री श्री 1008 महंत श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज जी ने कहा कि जिस प्रकार भगवान विश्वामित्र जी, भगवान श्रीराम को लेकर बक्सर आए थे और राक्षसी ताड़का का वध करने के बाद इसी पावन भूमि पर स्नान किया था, उसी प्रकार आज विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक  राजकुमार चौबे भगवान श्रीराम की स्मृतियों और आस्था को लेकर यहां पहुंचे हैं। उनके सानिध्य में पंचकोशी परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ होना अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। यह यात्रा बक्सर की प्राचीन धार्मिक परंपरा और सनातन विरासत को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर राजकुमार चौबे ने कहा कि पंचकोशी परिक्रमा की परंपरा भगवान श्रीराम के समय से चली आ रही है। बक्सर केवल एक ऐतिहासिक नगर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की महान भूमि है। इस पावन परिक्रमा में देशभर से श्रद्धालुओं का पहुंचना बक्सर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बक्सर बिहार की अयोध्या है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी समृद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत होने के बावजूद बक्सर आज तक अपने वास्तविक अधिकार और पहचान से वंचित है। बक्सर की इस गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, यहां की धार्मिक धरोहरों का संरक्षण करना और इसे उचित सम्मान एवं विकास का अधिकार दिलाना ही हमारी लड़ाई और संकल्प है। अंत में विश्वामित्र सेना ने देशभर से आए श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए सभी धर्मप्रेमियों से पंचकोशी परिक्रमा में सहभागी बनने और बक्सर की गौरवशाली सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की।