Bihar News : पटना में सीएम नीतीश के दौरे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले हुए हादसे का शिकार, अस्पताल में कराया गया दाखिल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में शरीक होने गए थे. इसे लेकर पटना से बख्तियारपुर तक सुरक्षा को लेकर पुलिस वालों की जगह जगह तैनाती की गई थी. हालाँकि एक हादसे में पुलिसवाले शिकार हो गए.

bihar police - फोटो : news4nation

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिसवाले एक हादसे का शिकार हो गए. एक अनियंत्रित बाइक ने पुलिस वाले को ठोक दिया । इस घटना में फतुहा थाने के सबइंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह घायल है. वहीं नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार की गंभीर चोट लगी है। 


सत्येंद्र कुमार सिंह को NMCH रेफर किया गया है। बाइक सवार को पुलिस खदेड़ कर पकड़ लिया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। 


सीएम नीतीश की वापसी के दौरान फतुहा फोरलेन पर रेल ओवर ब्रिज के पास दनियावां के ओर से आ रहे बाइक को ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी द्वारा रोकने का प्रयास किया गया. इसी दौरानअनियंत्रित बाइक ने दो पुलिस कर्मी को चपेट में लेते हुए मौके से फरार हो गया. हालाँकि तैनात पुलिस कर्मी ने खदेड़ कर दोनों बाइक सवार को पकड़ कर थाने ले आई। 


इस घटना में फतुहा थाना के सबइंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह को इस घटना में बाया हाथ फ्रैक्चर कर गया है जो अभी इलाजरत है वहीं नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार को गंभीर चोटे आई है। पुलिस ने दोनों युवक को पकड़ कर थाने ले आई है। युवक की पहचान हिलसा के कौशिक नगर का रहने वाला अजीधी कुमार एवं गौरव कुमार है। 



कार्यवाही में जुटी पुलिस

मामले को लेकर फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था जिसे लेकर पुलिस कर्मी ड्यूटी में तैनात थे तभी अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दिया जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. साथ ही नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार को भी चोटे आई है। बाइक और बाइक सवार दिनों युवक को थाना लाया गया है। पुलिस  कार्रवाई में जुटी है।


रजनीश की रिपोर्ट