Patna Crime: राजधानी पटना में फायरिंग से हड़कंप!युवक को गोली मारकर हमलावर फरार,हालत गंभीर
Patna Crime: पटना के शास्त्री नगर में युवक को गोली मार दी गई है, जिसे बाद में गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Patna Crime: पटना में अपराध की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। यह घटना शिवपुरी इलाके में जीएम अपार्टमेंट के पास, शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय दिलीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह कॉरपोरेट सप्लाई का काम करते हैं और उनका ऑफिस बोरिंग रोड इलाके में है।
बताया जा रहा है कि जीएस एंक्लेव अपार्टमेंट के अंदर पार्किंग में दो अपराधी घुस आए और उन्होंने दिलीप कुमार सिंह पर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद घायल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट