SASARAM CRIME – मां दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक बयान देनेवाले ग्रामीण चिकित्सक के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन, गिरफ्तार कर भेजा जेल

SASARAM - खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां शिवसागर में नवरात्रि के दौरान परसर गांव में सम्राट अशोक विजय स्तंभ तथा बौद्ध धर्म को लेकर आयोजित कार्यक्रम में देवी दुर्गा के को लेकर आम आदमी पार्टी का एक कार्यकर्ता के द्वारा टिप्पणी किए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है तथा देवी दुर्गा के संबंध में आपत्तिजनक बयान देने वाले महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि 11 अक्टूबर को शिवसागर के परसर गांव में सम्राट अशोक तथा बौद्ध धर्म से संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता महेंद्र सिंह के द्वारा देवी दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया गया था। जिसके बाद तकिया के अजय कुशवाहा नामक एक व्यक्ति ने पुलिस से यह शिकायत किया कि नवरात्रि में देवी दुर्गा को लेकर कार्यक्रम का आयोजित कर आपत्तिजनक बयान एवं गालियां दी जा रही है। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। इस मामले को संज्ञान में आने पर करपूर्वा के रहने वाले महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
महेंद्र सिंह ग्रामीण चिकित्सक हैं तथा सासाराम के दलेलगंज में अपना एक मेडिकल का क्लीनिक चलाते हैं। वह खुद को नास्तिक बताते हैं। गिरफ्तारी के बाद महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने कहानी के माध्यम से लोगों को समझने की कोशिश की थी। उन्हें विश्वास है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
बता दें कि महेंद्र सिंह के द्वारा दिया गया भाषण इलाके में तेजी से वायरल भी हो रहा है। जिसमें देवी दुर्गा को लेकर लगातार आपत्तिजनक बातें कहीं जा रही है।