Road Accident in barh: पटना में रफ्तार का कहर, बाढ़ में कोचिंग से घर लौट रहे छात्र की मौत, परिवार में कोहराम

बाढ़ थाना अंतर्गत दाहौर गांव के पास NH-31 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई।

पटना में रफ्तार का कहर- फोटो : Reporter

Accident In Barh: एक युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। घटना बाढ़ थाना क्ष्रेत्र का है. छात्र  कोचिंग से घर लौट रहा था। बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर गांव के निकट NH-31 पर यह घटना घटी। मृतक की पहचान गंजपर गांव के निवासी 19 वर्षीय रितिक राज के रूप में हुई है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि रितिक शाम 7:00 बजे बाढ़ से कोचिंग के बाद ऑटो में घर लौट रहा था। इसी दौरान, दाहौर गांव के पास बाढ़ की दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

 स्थानीय निवासियों ने तुरंत रितिक के परिजनों को इस दुर्घटना की सूचना दी। परिजन उसे तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी सुबह मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। रितिक अथमलगोला के एक सरकारी स्कूल में नवमी कक्षा का छात्र था। उनके पिता का निधन कुछ महीने पहले हो चुका है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।  सब इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने इस मामले की जानकारी दी।

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट