Pushpa 2 trailer Launch: पटना दिखा 'पुष्पा' का जलवा, तस्वीरों में देखिए पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्चिंग का पूरा इवेंट, बिहार के फैंस ने जीता साउथ के सुपरस्टार का दिल...
Pushpa 2 trailer Launch: पटना के गांधी मैदान में रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। साउथ के दो सुपरस्टार पहली बार बिहार पहुंचे। आप यहां तस्वीरों में देखिए पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्चिंग का पूरा इवेंट...
Pushpa 2 trailor Launch: पटना के गांधी मैदान में रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। साउथ के दो सुपरस्टार पहली बार बिहार पहुंचे। ये दोनों सुपरस्टार कोई और नहीं अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना थे। दोनों सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म पुस्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च करने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पटना पहुंचे। तस्वीरों में पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्चिंग का पूरा इवेंट देखिए....
इस दौरान पूरे पटना ने बड़े जोर शोर से अपने पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन का स्वागत किया। लाखों लोगों की भीड़ पटना के गांधी मैदान में उमड़ी थी। भीड़ में से सिर्फ एक ही अवाज ऊंच रही थी पुष्पा छुकेगा नहीं..
बता दें कि, अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म पुष्पा का यह फेमस डॉयगॉल था जिसके फैंस दिवाने हैं, लेकिन बिहार ने सुपरस्टार पुष्पा को इतना प्यार दिया कि उन्होंने अपने दर्शकों का झुक कर अभिनंद किया।
वहीं पटना में पुष्पा 2 के ट्रेलर लांच के मौके पर अल्लू अर्जुन ने बिहार की जनता के बीच हिंदी में बात की। हालांकि हिन्दी में अच्छी तरह से बात नहीं करने के लिए उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने इस दौरान बिहार की जनता का शुक्रिया अदा किया।
अल्लू अर्जुन ने कहा कि पहली बार बिहार आया हूं, आपने बहुत प्यार दिया। पुष्पा में मेरा डॉयलॉग है कि पुष्पा कभी झुकेगा नहीं, लेकिन पटना में जिस तरह से आप लोगों ने प्यार दिया, उसके बाद पुष्पा आज झुक गया है।
वहीं इस दौरान रश्मिका मंदाना के लिए पटना की जनता बेकाबू दिखी। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब थे। वहीं रश्मिका ने मंच पर आते ही नमस्ते पटना कहा। इस दौरान सभी फैंस ने अभिनेत्री का स्वागत किया।
पुष्पा-2 ट्रेलर लॉचिंग की ये शानदार तस्वीरें सौरभ अनुराज(meow studio) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। फैंस इन तस्वीरों को बहुत प्यार दे रहे हैं।
समारोह को यादगार बनाने को लेकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। अक्षरा ने कहा कि बिहारियों के लिए गर्व की बात है कि दक्षिण भारत के सुपर स्टार का बिहार आना हुआ।