Bihar News : गया पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, मोरंग लदे 8 ट्रक किया जब्त, अलग-अलग थानों से 49 लीटर महुआ शराब किया बरामद

Bihar News : गयाजी में विशेष छापेमारी अभियान के दौरान टनकुप्पा थाना क्षेत्र से अवैध मोरंग लदे 8 ट्रकों को जब्त किया गया है, जिससे खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गया जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान टनकुप्पा थाना क्षेत्र से मोरंग लदे 8 ट्रकों को जब्त किया गया है। दरअसल, 21 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि टनकुप्पा थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा चोरी-छिपे अवैध रूप से मोरंग का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टनकुप्पा थाना की पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

इसके बाद पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया और मौके से अवैध मोरंग लदे कुल 8 ट्रकों को बरामद कर जब्त कर लिया। इस मामले में टनकुप्पा थाना कांड संख्या 237/26, दिनांक 21 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन और खनिजों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

वहीँ बिहार के गया जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 49 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। वहीं, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा हैइसी अभियान के तहत 21 नवंबर 2026 को बाराचट्टी, मगध और चेरकी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई।

इस दौरान बाराचट्टी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, मगध थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 20 लीटर और 11 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा चेरकी थाना पुलिस ने 18 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की। इस पूरी कार्रवाई में कुल 49 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश यादव, पिता गोकुल यादव, निवासी धरहरा, थाना मोहनपुर, जिला गया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मनोज की रिपोर्ट