Bihar Crime : गया में युवक को घर से बुलाकर पिकनिक मनाने ले गए दोस्त, फिर मामूली विवाद में मार दी गोली, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
GAYA : गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे पहाड़ पर बीती देर शाम 6 दोस्त मिलकर पिकनिक मनाने गए थे। लेकिन गुनगुन से किसी बात को लेकर राहुल से बहस हो गई। इस दौरान गुनगुन ने कमर से पिस्तौल निकाल कर राहुल कुमार की गोली मार दी। जहां अस्पताल ले जाने के दौरान राहुल कुमार की मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दोस्त को गिरफ्तार किया गया है जबकि मुख्य आरोपी गुनगुन व अन्य आरोपी फरार है। इसकी जानकारी वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने दी है। सुनील कुमार पांडे ने फतेहपुर थाना कार्यालय में बताया कि सभी दोस्त राहुल कुमार को घर से बुलाकर लोढ़ावे पहाड़ पर ले गए थे।
लेकिन इस बीच गुनगुन से किसी बात को लेकर बहस हो गई और उसने गोली चला दी। यह आरोप मृतक की मां में लगाया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी गुनगुन और एक अन्य आरोपी फरार है। जिसे गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
एसडीपीओ ने कहा की जल्द ही दोनों आरोपी की भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर किस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। यह जांच की जा रही है।
गया से मनोज की रिपोर्ट