CM Nitish Mahila Sambad: गया में 'महिला संवाद' का हुआ आयोजन, डीएम ने महिलाओं को बिहार सरकार की योजनाओं से कराया अवगत

CM Nitish Mahila Sambad: गया डीएम महिलाओं को विभन्न सरकारी योजना जैसे पोषक योजना, कन्या उत्थान योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, जीविका परियोजना, आदि की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ने महिलाओं से संवाद कर उनकी आकांक्षाओं को सुना।

Gaya DM
Gaya DM aware women- फोटो : social media

CM Nitish Mahila Sambad:  बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम नीतीश के द्वारा सभी जिलों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बीते दिन गया, पटना सहित 600 जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दरअसल, गया के चंदौती प्रखंड के रसलपुर पंचायत में गया डीएम त्यराजन एसएम ने महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने यहाँ महिला संवाद रथ का फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। सरकारी नौकरियों एवं पंचायती राज में संस्थाओं में महिलाओं के लिया आरक्षण हो अथवा विभन्न योजनाओं के माध्यम से उनकों आगे बढ़ाने का प्रयास, सरकार महिलाओं के उत्थान को अहमियत दे रही है।

उन्होंने यहाँ महिलाओं को विभन्न सरकारी योजना जैसे पोषक योजना, कन्या उत्थान योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, जीविका परियोजना, आदि की  जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ने महिलाओं से संवाद कर उनकी आकांक्षाओं को सुना। महिलाओं बड़े उत्साह से महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने यहाँ अपनी स्थानीय समस्यों  जिक्र किय एवं आकांक्षाओं को साझा किया। गया के सभी प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजना किया गया। 

इसके तहत पंचयत में महिलाओं टीवी स्क्रीन से लैस संवाद रथ के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई । साथ ही विशेष बैठकों में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर महिलाओं की सामुदायिक विकास से संबंधित अपेक्षाओं और सुझावों का संकलन किया गया। ग्रामीण महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उदेश्य से राज्य भर में इसी माह से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उनकी सामुदायिक विकास से जुड़ी इच्छाओं और आकांक्षाओं को समझना का प्रयास किया जा रहा है। 

इस पहल महिलाओं को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी बल्कि सरकार को महिलाओं की भागीदारी एवं आकांक्षों की जानकारी से सामुदायिक विकास के लिए योजनाओं के बेहतर संचाल में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में जिला पदाघिकारी सहित, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधकारी चंदौती, जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक सुर्यकांत शर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक सही आचार्य मम्मट सहित, बीपीएम चाँदती एवं अन्य लोगों ने भगा लिया।

गया से पुष्कर की रिपोर्ट

Editor's Picks