Khelo India Youth Games 2025 : गया में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 की तैयारियां पूरी, 4 मई से होगी शुरुआत, 22 सौ से अधिक खिलाड़ी और कर्मी होंगे शामिल

Khelo India Youth Games 2025 : गया में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 की तैयारियां पूरी, 4 मई से होगी शुरुआत, 22 सौ से अधिक खिलाड़ी और कर्मी होंगे शामिल

GAYA : बिहार के गया जिले मे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के आयोजन के लिए गया जिला पदाधिकारी की ओर से सारी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी है। 4 मई से 15 मई तक गया के बिपार्ड और आईआईएम बोधगया दो प्रमुख स्थानों पर सात प्रकार के खेल है। जिसमें मलखान,का, योगासन, गतका,खो- खो और स्विमिंग खेल शामिल है। लगभग 2200 खिलाड़ी और सहायक कर्मचारी खेल में हिस्सा ले रहे हैं। 

तैयारी के तहत गया कलेक्ट्रीयत,बिपार्ड और आईआईएम बोधगया तीन नियंत्रण कच्छ बनाए गए हैं। खिलाड़ियों के आवासन के लिए आईआईएम में 13 से 15 हॉस्टल चिन्हित किए गए हैं। जिनमें नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुरक्षा ट्रैफिक पार्किंग और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वही खेलो इंडिया यूथ गेम्स को तैयारी काफी जोर शोर के साथ किया जा रहा है। 

इस तैयारी को कई राज्य से चित्रकार आए है जो जगह जगह पर आकर्षण चित्र बनाकर लोगों को आकृष्ट करेगी। वही इस गेम्स को लेकर भव्य पंडाल भी बनाया जा रहा है ताकि खिलाडियों और दर्शकों को दिक्कत न हो।

गया से मनोज की रिपोर्ट  

Editor's Picks