Bihar News : गयाजी में झूठा निकला युवती के अपहरण का मामला, गोपालगंज से पुलिस ने सकुशल किया बरामद, कहा परिजनों पर होगी कार्रवाई
GAYAJI : गयाजी के नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र में बीते 6 दिन पूर्व एक युवती की अपहरण का मामला युवती के माता-पिता के द्वारा मैगरा थाना में दर्ज कराई गई थी और इसका आरोप पड़ोस के ही रहने वाले मुस्लिम समाज के दो लोगों पर लगाया था। वही लड़की के परिजनों के द्वारा सड़क जाम भी किया गया था। वही जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच किया तो पता चला की युवती खुद ही घर से चली गई थी और वह गोपालगंज में रह रही थी।
इसकी जानकारी लड़की के माता-पिता को भी थी। पुलिस ने करीब 300 कॉल डिटेल्स इंस्टाग्राम फेसबुक चेक किया। तब पता चला कि पड़ोस के रहने वाले एक युवक को फंसाने के लिए इस तरह के साजिश रची गई थी। बताया जाता है की लड़की और लड़का दोनों के बीच बात चीत होती थी। जिसको लेकर लड़की के माता-पिता लड़की को ताने दे रहे थे, जिसके कारण लड़की गया से गोपालगंज चली गई थी और वही किसी के यहां काम कर रही थी।
इसकी जानकारी इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार ने जानकारी दिया। इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि लड़की के पिता जिनेंद्र ठाकुर के द्वारा पड़ोस के रहने वाला सद्दाम और पहलवान को फसाने के लिए झूठी अपहरण का केस कराया गया। लेकिन जब जांच किया गया तो लड़का बेकसूर निकला। लड़की अपने खुद से गई थी और इस बात की जानकारी उसके माता-पिता को थी।
लड़की के साथ कुछ दिनों से इसके बीच दोस्ती चल रहा था। जिसके कारण परिजनों ने लड़की को ताना दिया और लड़की घर से चली गई थी। उन्होंने बताया कि करीब 300 कॉल डिटेल्स, इंस्टाग्राम फेसबुक चेक किया गया। तब इसका पता चला। वही इस झूठे अपहरण और भ्रम फैलाने के आरोप में लड़की के माता-पिता पर भी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि माहौल बिगड़ने के लिए सड़क जाम भी किया गया था। लेकिन किसी प्रकार मामले को शांत कराया गया था।
गयाजी से मनोज की रिपोर्ट