Bihar News: पटना में 35 साल का शख्स 5वीं की छात्रा से कर रहा था शादी, सात फेरे से पहले ही हो गया बड़ा 'कांड'...
Bihar News: राजधानी पटना में 35 साल का शख्स 5वीं की छात्रा से शादी कर रहा था। लेकिन सात फेरे से पहले ही कुछ यूं हुआ की शादी टल गई। आइए जानते क्या है पूरा मामला...

Bihar News: बिहार में बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार के द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। बावजूद इसके राज्य में कई बार बाल विवाह के मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला राजधानी पटना से सामने आया है। जहां एक 35 साल का शख्स पांचवीं क्लास की छात्रा से शादी कर रहा था। 16 नवंबर यानी आज ही दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन शादी के पहले ही कुछ यूं हुआ की सात फेरों से पहले ही शादी रुक गई। दुल्हन की उम्र महज 12 साल बताई जा रही है।
पहले बड़ी बहन से होने थी शादी
बताया जा रहा है दोनों की शादी की रस्मे शुरु हो गई थी। मेहंगी की रस्म भी हो गई थी। आज बारात आने वाली थी। जानकारी अनुसार दूल्हा पक्ष ने जबरदस्ती दुल्हन पक्ष पर दबाव बनाकर बच्ची से शादी कर रहे थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो दूल्हे की शादी बच्ची की बड़ी बहन से होने वाली थी लेकिन बड़ी बहन ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने उसकी छोटी बहन से लड़के की शादी कराने का दबाव बनाने लगे।
15 दिन से घर में रह कर परिजनों को डरा -धमका रहा था शख्स
बच्ची की बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि जिस लड़के से उसकी शादी होने वाली थी वो पिछले 15 दिनों से उसके घर में रह रहा है और उसके परिवार वालों को डरा-धमका कर उसकी छोटी बहन से शादी कराने के लिए मजबूर कर रहा है। आखिर में परिजनों ने बच्ची की शादी लड़के साथ तय कर दी। शादी की तारीख भी तय हो गई। लेकिन बड़ी बहन ने हिम्मत दिखाई और महिला थाने में वक्त रहते इसकी शिकायत की।
माता-पिता ने भरा बॉन्ड
आज यानी 16 नवंबर को लड़की की शादी होने वाली थी। इसके पहले ही महिला पुलिस थाने के हस्तक्षेप के बाद शादी रुक गई। लड़की के आवेदन पर महिला पुलिस बच्ची के घर पहुंची और शादी को रोक दिया। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची के माता-पिता से बॉन्ड भरवाया गया है ताकि जब तक बच्ची बालिक ना हो जाए उसकी शादी ना कराई जाए।
जागृति की रिपोर्ट