DURGA PUJA NEWS -डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के घर हुई दुर्गाअस्टमी की पूजा, महाआरती में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री

PATNA : पूरे देश में  इस समय दुर्गा पूजा का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार के राजधानी पटना में  महाष्टमी के अवसर पर आज उप मुख्यमंत्री  विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास 3 स्ट्रैण्ड रोड में महाआरती, फलाहार प्रसाद एवं देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

बिहार के राज्यपालराजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इससे पूर्व  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा माता की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया गया। उसके बाद  राज्यपाल, केन्द्रीय मंत्री  जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, भाजपा  संगठन महामंत्री  भीखू भाई दलसानिया सहित नेताओं द्वारा माता की संध्या आरती की गई।

बिहार भाजपा प्रदेश के कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वरुण सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कलाकारों द्वारा माता की झांकी व भजन संगीत की प्रस्तुतियों को भी उपस्थित अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।