baba bageshwar in bihar - 150 करोड़ हिन्दूओं के लिए दुनिया में कोई दूसरी जगह नहीं, हिन्दू राष्ट्र निर्माण को लेकर फिर गरजे बाबा बागेश्वर, बिहार में कार्यक्रम रद्द करानेवालो को दिया करारा जवाब

baba bageshwar in bihar - गोपालगंज में सत्संग के लिए पहुंचे बाबा बागेश्वर ने हिन्दू राष्ट्र निर्माण की बात फिर दोहराई है। इस दौरान उन्होंने बिहार में कार्यक्रम में बाधा डालनेवाले लोगों पर निशाना साधा, कहा जितना रोकेंगे, उतनी बार आएंगे।

baba bageshwar in bihar - 150 करोड़ हिन्दूओं के लिए दुनिया में कोई दूसरी जगह नहीं, हिन्दू राष्ट्र निर्माण को लेकर फिर गरजे बाबा बागेश्वर, बिहार में कार्यक्रम रद्द करानेवालो को दिया करारा जवाब
हिन्दू राष्ट्र पर बोले बाबा बागेश्वर- फोटो : नमो नारायण मिश्र

GOPALGANJ :- गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रामगढ़ गांव में पहुंचे बाबा बागेश्वर। मंच पर चढ़ते ही बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, हम किसी पार्टी का प्रचार करने के लिए नही हिंदुत्व का प्रचार करने के लिए आये है। दूसरी बात राम का देश में राम की कथा कहने आये हैं। ये देश राम का देश है, ये भगवान कृष्ण का देश है। हमारे तन में जब तक जान रहेगी तब तक हिंदुओ के लिए जिएंगे और मरेंगे। 

कुछ दिन से मीडिया में देख रहे हैं कि हमारे बिहार आगमन पर कुछ लोगो को आग लगी है, ठठरी के बटरी, ये तुम्हारे बाप का देश है। ये देश रानी लक्ष्मीबाई का है, ये देश बाबर का नही रघुवर का है, ये देश राम का है, कृष्ण का है, माई बाप ये देश संतों का है। सुभाष चन्द्र बोस का है। 

जब तक जिएंगे तब तक बिहार आएंगे

प्रियजनों ये बिहार हमारा है। जब तक जिएंगे तब तक आएंगे। रही बात पार्टियों की तो अपनी निजी पार्टी है हनुमान जी की। हमारे बिहार आगमन पर बहुत लोगों को गुस्सा और चिढ़ हो रही है। ऐसी बातों से हमारी आत्मा को ठेस पहुंचती है, अरे हम अपने लिए थोड़े आए हैं इस देश के हिंदुओं को जागने के लिए आए हैं, हम अपनी निजी लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं।

150 करोड़ हिन्दूओं के लिए कोई दूसरा देश नहीं

 इस दुनिया के 150 करोड़ हिंदुओं के लिए लड़ रहे हैं। एक पीड़ा हमारे मन में चल रही है जो आप लोगों को बताना चाहेंगे 65 से ज्यादा इस्लामिक देश हैं, 95 से ज्यादा ज्यादा ईसाइयों के हैं। एक देश यहूदियों का है एक देश बौद्ध का है किसी भी देश से मुसलमानों को निकाला जाएगा तो 65 देश हाथ फैलाकर उनका स्वागत करेंगे। किसी भी देश से ईसाइयों को निकाला जाएगा तो 95 से अधिक देश दोनों हाथ फैला कर उनका स्वागत करेंगे। किसी भी देश से यहूदियों को निकाला जाएगा तो इसराइल स्वागत करेगा। यहां 150 करोड़ हिंदुओं को इन देशों से निकाला जाएगा तो तो हिंदू कहां जाएंगे।

 सबकी व्यवस्था है लेकिन हमारे हिंदू भाइयों की व्यवस्था कहां है। जिनको हमारे बिहार आने से दिक्कत है पहली बात तो यह कि वह रोटी खाएं और भर भर पेट खाएं। हमारा आपसे विवाद क्या है जो आप हमें रोकते हैं क्या हम किसी पार्टी के लिए वोट मांगते हैं। 

रोकोगे तो बिहार में मठ बनाएंगे

हम पूरे देश में जा रहे हैं और हमारा एक ही लक्ष्य है कि जब तक हमारे शरीर में प्राण है तब तक हम हिंदुओं को एकजुट करके ही रहेंगे। हम भारत को बताने नहीं देंगे और हिंदुओं को घटना नहीं देंगे और जिनको हमारे बिहार आने से बुरा लग रहा है जिन्होंने जो भी कहा है उनको प्रणाम। आज से हम 5 दिन तक यहां कथा कहेंगे। यदि आप हमे रोकोगे तो हम यहां फिर कथा कहेंगे, फिर भी रोकोगे तो फिर कथा कहेंगे फिर रोकोगे तो यहां मठ बनाएंगे, फिर भी रोकोगे तो यहां मकान बनायेगे यदि फिर भी तुम हमे रोकोगे तो तो मृत्यु के बाद फिर बिहार में जन्म लेंगे। इसीलिए भैया हम हमेशा बोलते हैं छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नही।

रिपोर्ट - नमो नारायण मिश्रा


Editor's Picks