Bihar Crime News : आशिक की ख्वाहिश पूरी करने के लिए गांजा तस्करी करने लगी प्रेमिका, विरोध करने पर देवर को फंसाने की रची साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : आशिक की ख्वाहिश पूरी करने के लिए एक प्रेमिका गांजा तस्कर बन गयी. वहीँ रोड़ा बने देवर को महिला ने फंसाने की कोशिश की. हालाँकि पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : आशिक की ख्वाहिश पूरी करने के लिए गांजा तस्करी करने लगी प्रेमिका, विरोध करने पर देवर को फंसाने की रची साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रेमिका बनी गांजा तस्कर - फोटो : हिमांशु

MOTIHARI : मोतिहारी के कल्याणपुर में एक महिला अपने आशिक को पाने के लिए बड़ी गांजा तस्कर बन गई। बताया जाता है कि कल्याणपुर थाना इलाके के बैरागी टोला की रहने वाली अंजली कुमारी का एक युवक के साथ नैना चार हो गया और युवक आशिक के लिए पैसा जुटाना के लिए अंजली कुमारी ने नया तरकीब निकाला और गांजा तस्कर बन गई। तस्करी कर गांजा की खेप को वह जगह-जगह डिस्ट्रीब्यूशन करती थी। हालाँकि गांव वालों को इसकी भनक नहीं लगी। लेकिन जब पुलिस को इसकी भनक लग गयी। अंजली कुमारी को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि अंजली कुमारी की शादी कल्याणपुर के बैरागी टोला के रंजीत शाह से हुई थी। रंजीत शाह से अंजली कुमारी का लगातार अनबन चलता था और अंजली कुमारी ने अलग रास्ता अपनाने का नया प्लान बनाया और अपने आशिक के साथ वह हमेशा मिलने लगी।  पति बार-बार अंजलि को रोकता था। लेकिन पत्नी  मानने को तैयार नहीं थी। इसके बाद अंजली कुमारी ने अपने आशिक को अमीर बनने के लिए एक नया  तरकीब निकला और नेपाल से गाजा की खेप को मांगने लगी। गांजा बेचकर अमीर बनना अंजली कुमारी का शौक था और इसी शौक ने उसको जेल के सलाखों के अंदर भेज दिया। जब कल्याणपुर थाना की प्रभारी जितेंद्र कुमार को इसकी जानकारी मिली तो उनके भी होश उड़ गए। क्योंकि उन्होंने अपने लिए या अपने घर के लिए तो गांजा तस्कर को देखा था। लेकिन अपने प्रेमी के लिए महिला का गांजा तस्कर बनना उनको भी आश्चर्य कर दिया। लेकिन जब एसपी को इसकी सूचना दी गई तो एसपी ने तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया और महिला अंजली कुमारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

अपने प्रेमी की वह हर ख्वाहिश पूरा करना चाहती थी और इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अंजली कुमारी गांजा तस्कर बन गई और गांजा की तस्करी में उसका सिक्का चलने लगा। पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर के इलाके में इसकी पहचान हो गई थी। जब भी वह अपने प्रेमी से मिलती थी। उसके देवर इसका विरोध करते थे और लगातार देवर के धमकी के बाद भी अंजली कुमारी अपने प्रेमी से मिलना जुलना नहीं छोड़ा और अंत में अंजली कुमारी ने अपने प्रेमी के साथ गंजे की एक खेप मंगवा अपने देवर को फसाने के लिए से उसके घर में ही गाजा को रखवा दिया और पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो जानकारी मिली की अंजली कुमारी का देवर नहीं बल्कि खुद अंजली कुमारी ही अपने प्यार को पाने के लिए महिला से गांजा तस्कर बन गई और गांजा की बड़ी खेत अंजली कुमारी ने मंगवाई थी। इसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Editor's Picks