कांटी में जदयू की प्रखंड स्तरीय तैयारी बैठक, 24 नवंबर को साइंस कॉलेज परिसर में होगा ‘जंगलराज से सुशासन तक का सफर’ कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी में 24 नवंबर को जदयू की प्रखंड स्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, विधायक इंजीनियर अजीत कुमार ने कार्यकर्ताओं को इसे लेकर जनसंपर्क का निर्देश दिए है....

कांटी में जदयू की प्रखंड स्तरीय तैयारी बैठक- फोटो : धीरज सिंह

Muzaffarpur : जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र में ‘जंगलराज से सुशासन तक का सफर’ एवं ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार, 22 नवंबर 2026 को नगर परिषद कांटी स्थित जदयू विधायक इंजीनियर अजीत कुमार के निजी कार्यालय में प्रखंड स्तरीय तैयारी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।


विनोद कुमार गुप्ता और चंदन कुमार पांडे ने की संयुक्त अध्यक्षता, 24 नवंबर को होगा मुख्य आयोजन

बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता एवं नगर परिषद कांटी के अध्यक्ष चंदन कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान कांटी विधायक इंजीनियर अजीत कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 24 नवंबर को मुजफ्फरपुर के साइंस कॉलेज परिसर में ‘जंगलराज से सुशासन तक का सफर’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सहित जदयू के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।


कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन में नीतीश कुमार के योगदान को किया गया रेखांकित

विधायक इंजीनियर अजीत कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ाने का जो संकल्प लिया था, वह आज धरातल पर दिखाई दे रहा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं तथा सुशासन स्थापित करने की दिशा में उनका योगदान सराहनीय है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।


गांव-गांव और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील

कार्यक्रम की सफलता को लेकर विधायक अजीत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभी से गांव-गांव और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाएं और अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रियता और समन्वय से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।


बड़ी संख्या में जदयू नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद, दी गई जिम्मेदारियां

तैयारी बैठक में शैलेश कुमार शैलू, कारी साहू, सचिंद्र कुशवाहा, चंदन ठाकुर, निखिल सिंह, पप्पू राम, आनंद राज, विनय झा, इंद्र मोहन झा, शिवेंद्र ठाकुर, महंत मदन प्रसाद, मुरारी झा, प्रिंस ठाकुर, नगीना राय, सुजीत सिंह, विद्या भूषण नयन, दिनकर सिंह, मंकू पाठक, रमेश ठाकुर, नंदन महतो, शंकर महतो, मोहम्मद जबीर, सुमन सिंह, बबन ठाकुर और शत्रुघ्न कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।


धीरज की रिपोर्ट