Bihar Police: पुलिस महकमे में तबादला, दो थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, कमान नए अफसरों के हाथ

Bihar Police:अपराध जगत पर नकेल कसने के लिए पुलिस महकमे में एक बार फिर तबादलों की गूंज सुनाई दी है।

पुलिस महकमे में तबादला- फोटो : reporter

Bihar Police:नालंदा  जिले के अपराध जगत में नकेल कसने के लिए पुलिस महकमे में एक बार फिर तबादलों की गूंज सुनाई दी है। इस बार परबलपुर और वेना थाना को नए मुखिया मिले हैं, जिनके कंधों पर अब क़ानून और व्यवस्था का सीधा जिम्मा होगा।

परबलपुर की कमान अब संजीव कुमार सिंह के हाथों में

राजगीर थाना में अपनी सख्त छवि और तेज कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले संजीव कुमार सिंह को अब परबलपुर थाना की बागडोर सौंपी गई है। राजगीर में उनके कार्यकाल के दौरान अपराधियों की नींद हराम रही — अब यही उम्मीद परबलपुर में लगाई जा रही है।

वेना थाना में उतरे ‘फील्ड मैन’ विकास कुमार यादव

अब तक अभियोजन शाखा में कागज़ों और फाइलों से जुड़ा काम संभाल रहे विकास कुमार यादव को मैदान में उतार दिया गया है। वे अब वेना थाना के नए थानाध्यक्ष होंगे। माना जा रहा है कि फील्ड में यह उनकी असली परीक्षा होगी।

साइबर से हिलसा तक: चंद्र भानु की नई पारी

साइबर थाने में डिजिटल अपराधों से लोहा ले रहे इंस्पेक्टर चंद्र भानु को हिलसा अंचल के पुलिस निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अब उनके सामने ज़मीन से जुड़े मामलों में चुनौती होगी।

राजगीर भेजे गए पप्पू कुमार, मनोज पहुंचे अभियोजन शाखा

पप्पू कुमार सिंह, जो परबलपुर थाने की कमान संभाल रहे थे, को राजगीर थाना भेज दिया गया है। वहीं, मनोज कुमार, जो अब तक वेना थाना के प्रभारी थे, को अभियोजन शाखा में स्थानांतरित किया गया है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय