Ambedkar jayanti - बाबा साहब की जयंती पर निकली भव्य झांकियां, शहर से लेकर गांव तक कार्यक्रम, विधायक नीतू सिंह ने की पदयात्रा

Ambedkar jayanti - देशभर में बाबा साहब की जयंती मनाई जा रही है। नवादा में भी इस अवसर पर कई कार्यक्रम हुए। वहीं इस दौरान विधायक नीतू सिंह पदयात्रा में शामिल हुईं।

Ambedkar jayanti - बाबा साहब की जयंती पर निकली भव्य झांकियां, शहर से लेकर गांव तक कार्यक्रम, विधायक नीतू सिंह ने की पदयात्रा

Nawada - बिहार के नवादा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही झांकी और जुलूस निकलना शुरू हुए, जिसका सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस मौके पर अलग-अलग स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भंडारों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। 

इसी के साथ संविधान पर अपने विचार व्यक्त किए और शपथ ली। आंबेडकर चित्र पर माल्यार्पण किया और सभी ने संविधान की शपथ ली। शहर में अलग-अलग संगठनों की ओर से भव्य झांकी और शोभा यात्राएं निकाली। कलेक्ट्रेट के निकट आंबेडकर पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. आंबेडकर के विचारों का अनुसरण करने की अपील की गई।  हिसुआ विधानसभा से क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पदयात्रा में हिस्सा लिया। 

उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज बाबासाहेब की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। विधायक ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक कुशल वकील, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाया। भारतीय संविधान के वास्तुकार के रूप में, वे संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित संविधान की रचना की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष चापाकल की समस्या रखी। नीतू सिंह ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर क्षेत्र में चापाकल लगवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विधायक होने के नाते वे लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं। पूरे जिले में अंबेडकर जयंती समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 

भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी, नगर अध्यक्ष बिल्लू चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत चौधरी, कौशल कुमार, पिंटू पासवान, जोगिंदर राजवंशी, प्रिंस चौधरी, अमन कुमार, संतोष कुमार, चंदन चौधरी, विनय चौधरी आदि लोग उपस्थित हुए हैं तो वही इधर प्रसिद्ध डॉक्टर केपी सिंह अपने देखरेख में कार्यकर्ताओं के साथ भी जुलूस में शामिल हुए हैं। जहां डॉक्टर केपी सिंह के साथ कमलेश साहनी, मिलन चंद्रवंशी, चंदन कुमार आदि तमाम लोग उपस्थित हुए हैं।

Report - aman sinha

Editor's Picks