Bihar Health - ड्यूटी ज्वाइन करते ही नए सिविल सर्जन ने दे दी चेतावनी, मरीजों की देखभाल में लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ में मचा हड़कंप
Bihar Health - जिले के सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधारने के लिए सिविल सर्जन ने अपने डॉक्टरों और अस्पतालकर्मियों को निर्देश दिया है कि वह मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें।

Nawada - नवादा सदर अस्पताल में डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने नए सिविल सर्जन के रूप में नियुक्ति की गई है। जैसे ही सदर अस्पताल पहुंचे तो उपाधीक्षक डॉ. प्रभासर सिंह ने उनका स्वागत किया और जिले के सभी अस्पतालों की जानकारी दी। सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधक कुमार आदित्य के साथ पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, सीटी स्कैन और सर्जिकल वार्ड का दौरा किया। भर्ती मरीजों से उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
डीपीएम अमित कुमार के कार्यालय में हुई बैठक में अस्पताल की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर डॉ. बीबी सिंह, डॉ. सुशील शंकर मंगलम, डॉ. शंभू कुमार, डॉ. महेश और डॉ. नीलम कुमारी सहित कई चिकित्सक उपस्थित थे। डॉ. चौधरी ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल की व्यवस्था को सुचारू रखने का आश्वासन दिया।
वर्तमान में अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। नए सिविल सर्जन के सामने मरीजों और चिकित्सकों की सुविधाओं में सुधार लाने की चुनौती है। गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
रिपोर्ट - अमन सिन्हा