new train in nawada - नवादा से दिल्ली के लिएअब जाना हुआ आसान, नई सुपर फास्ट ट्रेन को किया रवाना
new train in nawada - नई दिल्ली के लिए अब नवादा के लोगों को दूसरे स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना होगा। आज से नई सुपर फास्ट ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया। यह ट्रेन शेखपुरा से नवादा होते हुए दिल्ली जाएगी।
Nawada - नवादा लोकसभा क्षेत्र से नई दिल्ली के लिए शेखपुरा-नई दिल्ली सुपरफास्ट सप्ताहिक ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। ट्रेन संख्या 04063-04064 को नवादा के सांसद विवेक ठाकुर के प्रयासों से शुरू किया गया है। पूर्व विधायक अनिल सिंह के द्वारा तिलैया जंक्शन पर हरी झंडी दिखाई गया है। पूर्व विधायक अनिल सिंह के साथ समर्थक भी उपस्थित हुए हैं
यह ट्रेन शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा और तिलैया स्टेशनों पर रुकेगी। नई दिल्ली से शेखपुरा के लिए यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
सभी स्टेशनों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिलैया जंक्शन पर पूर्व विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद विवेक ठाकुर का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में हिसुआ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी, देवदारगंज नगर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।