Bihar politics - भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल-तेजस्वी का पुतला फूंका बिहार में पीएम मोदी के बैनर को फाड़ने का विरोध

Bihar politics -भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैनर को फाड़े जाने के विरोध में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।

बीजेपी ने राहुल-तेजस्वी का पुतला फूंका- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada - नवादा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैनर को फाड़े जाने का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।

जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को विश्व पटल पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। मेहता के अनुसार, इसी कारण विपक्षी नेता और उनके कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के पोस्टर को फाड़कर अमर्यादित व्यवहार कर रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियरंजन श्रीनिवास, विजय पांडे, महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि 2025 के चुनाव में बिहार की जनता महागठबंधन को जवाब देगी।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के विरोध में नारेबाजी की।

रिपोर्ट - अमन सिन्हा