Bihar Looteri Dulhan: रातभर बजती रहीं शहनाइयां, सुहागरात के वक्त जेवरात के साथ फुर्र हो गई दुल्हन! सदमे में दूल्हा

Bihar Looteri Dulhan: शादी की तमाम रस्में पूरी होने के कुछ घंटों बाद ही नवविवाहिता अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ फरार हो गई।...

Gaya Bride Vanishes After Wedding Groom Alleges Fraud
सुहागरात के वक्त जेवरात के साथ फुर्र हो गई दुल्हन- फोटो : social Media

Bihar Looteri Dulhan: शादी की तमाम रस्में पूरी होने के कुछ घंटों बाद ही नवविवाहिता अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ फरार हो गई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि शादी से पहले ऑनलाइन 1 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए थे और विवाह के दौरान दिए गए सोने-चांदी के गहने भी दुल्हन अपने साथ लेकर चली गई। गया बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले संजय पटवा अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ सोमवार की रात दरियापुर गांव पहुंचे थे। पूरे रीति-रिवाज, मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच विवाह संपन्न हुआ। रातभर शादी की रस्में चलती रहीं और मंगलवार सुबह विदाई की तैयारी की जानी थी। परिवार में खुशियों का माहौल था और नई जिंदगी के सपने सजाए जा रहे थे।

दूल्हे का आरोप है कि शादी तय होने के दौरान दुल्हन पक्ष ने एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया था, जिस पर 1 लाख 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा विवाह के दौरान दुल्हन को सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, ढोलना समेत कई कीमती उपहार भी दिए गए थे। पीड़ित परिवार का कहना है कि पूरी शादी केवल पैसे और गहने हासिल करने के उद्देश्य से रची गई एक सुनियोजित साजिश थी। शादी के बाद दूल्हा और बारातियों को गांव में ही ठहराया गया था। लेकिन सुबह जब विदाई की तैयारियां शुरू हुईं तो ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हन के घर पर ताला लगा हुआ है। जब दूल्हा और उसके परिजन वहां पहुंचे तो घर पूरी तरह खाली मिला। आरोप है कि दुल्हन, उसके परिवार और रिश्तेदारों ने रात के अंधेरे में ही गांव छोड़ दिया था। घर में कोई मौजूद नहीं था और सभी मोबाइल फोन भी बंद बताए जा रहे हैं।

जिस आंगन में रातभर शहनाइयों की गूंज थी, वहां सुबह सन्नाटा पसरा हुआ था। घटना से दूल्हा और उसका परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने रिश्ते पर भरोसा कर शादी की थी, लेकिन उनके साथ धोखा हुआ। घटना के बाद पीड़ित दूल्हे ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया और बेलागंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई राशि और दिए गए गहनों का भी विस्तृत उल्लेख किया गया है।

वहीं, बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पूरे इलाके में इस कथित लुटेरी दुल्हन की चर्चा जोरों पर है। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने तक आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की तह तक पहुंचने और कथित रूप से फरार लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई


रिपोर्ट- मनोज कुमार