Bihar News: नवादा में अनोखे अंदाज में दिखे नागराज, खुशियों और बड़ी शुभता का मिला संकेत, झूम उठे लोग

Bihar News: नवादा में अनोखे अंदाज में नागराज को देखा गया। इस अद्भुत नजारे को देख लोग झूम उठे। वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...

नवादा में नाग नागिन का - फोटो : reporter

Bihar News: नवादा में नाग या नागिन को देखने के बाद लोग उनसे कोसों दूर भागते हैं। मन में डर रहता है लेकिन ये दोनों जब एक साथ दिखते हैं तो सबका मन मोह लेते हैं। अक्सर किसी खेत-खलियान में नाग-नागिन का जोड़ा आपस में अठखेलियां करते हुए नजर आ जाते हैं। एक साथ इन्हें देखना काफी रोमांचक होता है। फिलहाल बुंदेलखंड के थाना के पीछे तालाब में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां एक नाग-नागिन का जोड़ा मस्ती में नृत्य करते हुए नजर आए।

नाग-नागिन की अठखेलियां 

दरअसल, मौसम में अचानक तब्दीली होने पर गरज चमक के बाद हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी के मौसम से अचानक आई ठंड के चलते थाना के पीछे नाग नागिन का जोड़ा अपनी मस्ती में नृत्य करते नजर आया। अपनी धुन में मस्त नाग-नागिन के इस जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। काफी देर बाद दोनों नाग नागिन झाड़ में छुप गए। 

क्यों माना जाता है शुभ

आइए जानते हैं नाग-नागिन के जोड़े को देखना क्यों शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नाग-नागिन के जोड़े को देखने के बाद लोग इसे खुशहाली का प्रतीक मानते हैं। आलिंगन के दौरान नाग-नागिन का जोड़े को देखना मतलब घर में शुभ घड़ी का आगमन माना जाता है। एक मान्यता यह भी है कि जब भी नाग-नागिन का मिलन होता है तो बारिश बहुत अच्छी होती है। ऐसा नजारा बहुत कम लोगों को दिखाई देता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि नाग नागिन के प्रेमालाप करते समय उन पर कपड़ा स्पर्श कराकर घर में रखना काफी शुभ माना जाता है।  लेकिन यह काफी खतरनाक होती है। इसलिए लोग छुपाकर ही उसकी दर्शन कर सकते हैं।

नवादा से अमन की रिपोर्ट