Bihar Crime - नशे में धुत सिपाही पुलिस की गिरफ्त से भागा, होमगार्ड को दिया धक्का, थाने में केस दर्ज
Bihar Crime - नशे की हालत में गिरफ्तार सिपाही होमगार्ड को धक्का देकर फरार हो गया। वहीं इस मामल में आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Nawada - नवादा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत एक पुलिस कर्मी ने अपने ही साथी को धक्का देकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना 17 अप्रैल की है।
रोह प्रखंड के रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से पुलिस ने राकेश कुमार को नशे की हालत में पकड़ा। उसे पहले रूपौ थाना लाया गया। वहां जांच मशीन खराब होने के कारण उसे रोह थाना ले जाया जा रहा था। रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने होमगार्ड जवान को धक्का देकर गाड़ी से कूद गया। पुलिस ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। जांच में पता चला कि भागने वाला व्यक्ति एक पुलिस कर्मी है।
थाना प्रभारी ललन कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। एएसआई गौतम पासवान की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी राकेश कुमार ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार भी किया था।
पुलिस अभी तक आरोपी सिपाही की तैनाती के बारे में पता नहीं लगा पाई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जा सकती है। नवादा एसपी अभिनव धीमान ने शराब से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए कार्रवाई कर रही थी।
Report - aman sinha