Bihar News - सिविल कोर्ट में पुलिसकर्मी ने मारा पेशकार को थप्पड़, विरोध में 3 घंटे तक रुका न्यायालय का कामकाज

Bihar News - सिविल कोर्ट में उस समय माहौल गरमा गया जब पुलिसकर्मी और पेशकार के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मी ने पेशकार को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद तीन घंटे कामकाज ठप हो गया।

Bihar News - सिविल कोर्ट में पुलिसकर्मी ने मारा पेशकार को थप्पड़, विरोध में 3 घंटे तक रुका न्यायालय का कामकाज
पुलिस वाले ने मारा पेशकार को थप्पड़।- फोटो : aman sinha

Nawada - बिहार के नवादा सिविल कोर्ट में पुलिस और कोर्ट पेशकार और पुलिस जवान के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। जहां कोर्ट पेशकार नवीन कुमार को एक पुलिस जवान के द्वारा थप्पड़ मारा गया है। जहां नवीन कुमार ने आरोप लगाया है।घटना के बाद सभी पेशकारों ने करीब 3 घंटे तक काम रोक दिया। उन्होंने दोषी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। और आश्वासन भी दिया गया है। 3 घंटा के बाद सभी लोग अपने काम पर लौट गए हैं।

पेशकार नवीन कुमार को थाना के एसआई निरंजन सिंह के साथ सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। अन्य पेशकार भी उनके साथ अस्पताल पहुंचे। पेशकारों ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से कोर्ट का कामकाज प्रभावित हुआ और आम लोगों का काम रुक गया। तीन घंटे बाद कोर्ट के आदेश पर सभी कर्मचारी अपने काम पर लौट आए। सिपाही के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान कोर्ट परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल पूरे मामला को शांत कर दिया गया है। 

 वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों एक जिम्मेवार पद पर है. दोनों को सम्मान करना चाहिए। लेकिन जहां तक थप्पड़ की बात सामने निकल कर जो आई है. यह कहीं से भी उचित नहीं है। कानून इसका सम्मान नहीं करती है किसी को कोई पिटाई नहीं कर सकता है। यह पूरी तरह मानवाधिकार का उल्लंघन भी है।

Report - aman sinha

Editor's Picks