Bihar Board 12th Result 2026: कला संकाय में टॉप 5 में 13 परीक्षार्थियों ने बनाई जगह, 4 छात्र और 9 छात्राएं हैं शामिल

Bihar Board 12th Result 2026: कला संकाय में इस वर्ष कुल 6,61,610 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 82.76% छात्र-छात्राएं सफल रहे। आर्ट्स स्ट्रीम में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

कला संकाय में टॉप 5 में 13 अभ्यर्थी- फोटो : News4nation

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाते हुए इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम महज 25 दिनों में जारी कर दिया। इस वर्ष 13.04 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का परिणाम मूल्यांकन शुरू होने के बाद रिकॉर्ड समय में जारी किया गया। परीक्षा में कुल 85.19% छात्र-छात्राएं सफल रहे।

टॉप-5 में 13 छात्र-छात्राएं

आर्ट्स संकाय की बात करें तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के कला संकाय (आर्ट्स) की टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है। इस बार टॉप-5 मेधा सूची में कुल 13 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें छात्राओं की संख्या अधिक है। 

82.76 प्रतिशत छात्र रहे सफल 

इंटर मीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के कला संकाय में कुल 6,61,610 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 2,46,819 छात्र तथा 4,14,791 छात्राएँ हैं। कला संकाय में कुल 1,96,811 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,75,455 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 75,271 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, कला संकाय में कुल 5,47,537 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 82.76% है।

आर्ट्स टॉपर्स

पहला स्थान: निशु कुमारी (गया) – 475 अंक (95.30%)

दूसरा स्थान: दूसरे स्थान पर एक छात्रा और दो छात्र रहें। जिसमें सिद्धि शिखा (सीतामढ़ी) – 478 अंक (95.60%), चंद्रदीप कुमार (लखीसराय) – 478 अंक (95.60%) और मो. लकी अंसारी (पूर्णिया) – 478 अंक (95.60%) शामिल हैं। 

तीसरा स्थान: तीसरे स्थान पर 3 छात्राएं और 1 छात्र शामिल हैं। जिसमें नसरीन प्रवीण (पश्चिम चंपारण) – 477 अंक (95.40%), साजिया अंसारी (नालंदा) – 477 अंक (95.40%), निशु कुमारी (दरभंगा) – 477 अंक (95.40%) और आदर्श (सहरसा) – 477 अंक (95.40%) शामिल हैं। 

चौथा स्थान: चौथे स्थान पर 2 छात्राएं शामिल हैं। अमृता कुमारी (सीवान) – 476 अंक (95.20%) और स्वीटी कुमारी (दरभंगा) – 476 अंक (95.20%)

पांचवां स्थान:  पांचवें स्थान पर दो छात्राएं और एक छात्र रहे। जिसमें अस्राना (अररिया) – 475 अंक (95.00%), रलीशन कुमारी (सारण) – 475 अंक (95.00%)और मनीष कुमार (दरभंगा) – 475 अंक (95.00%) शामिल है।