Patna Police: गुरुग्राम से ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा गया, पटना पुलिस का बड़ा एक्शन

Patna Police: पटना पुलिस ने गुरुग्राम से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फ्रेंचाइजी के नाम पर लोगों से पैसे ठगता था।

Patna Police
बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई!- फोटो : social media

Patna Police: हरियाणा के गुरुग्राम से पटना गांधी मैदान थाना की पुलिस करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित राहुल के खिलाफ गांधी मैदान थाना समेत पटना के अन्य थानों में केस दर्ज है। मिली जानकारी के अनुसार बीते साल दिसंबर और इस साल जनवरी में राहुल के खिलाफ गांधी मैदान थाना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस राहुल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

तकनीकी जांच में आरोपित का लोकेशन गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क के पास दिखा, जिसके बाद गांधी मैदान थाना की पुलिस तुरंत वहां रवाना हुई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर कर चुका है करोड़ों की ठगी

मिली जानकारी के अनुसार राहुल वाशिंग एक्सप्रेस लांड्री की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर पटना के कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह फ्रेंचाइजी का झूठा झांसा देकर कई लोगों को ठगा है। बीते साल दिसंबर और जनवरी में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो राहुल फरार हो गया था।

पटना से अनिल की रिपोर्ट